भोपाल में दुर्गापूजा और नवरात्रि की धूम 

भोपाल में दुर्गापूजा और नवरात्रि की धूम 

भोपाल [ महामीडिया]  भोपाल में नवरात्रि पर माता की आराधना पूरे विधि-विधान से की जा रही है। मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में श्रद्धालु मां का दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। भोपाल में अयोध्या के राम मंदिर से लेकर हिंगलाज माता मंदिर और डिजनीलैंड जैसी थीम पर माता को  विराजित किया गया है । भोपाल में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाई जा रही  है। अलग-अलग इलाकों में माता रानी को स्थापित कर उनकी पूजा की जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी कई जगहों के पंडाल चर्चा में हैं ।


 

सम्बंधित ख़बरें