म.प्र. के कृषकों को जल्द ही नीलगायों और मृगों से मुक्ति मिलेगी 

म.प्र. के कृषकों को जल्द ही नीलगायों और मृगों से मुक्ति मिलेगी 

भोपाल [ महामीडिया] दक्षिण अफ्रीका की टीम बोमा पद्धति से जिले से नीलगाय और कृष्णमृग पकड़ेगी। इसे लेकर नीलगाय और कृष्णमृग की मौजूदगी वाले स्थानों का सर्वे किया जा रहा है । दरअसल नीलगाय और कृष्णमृग खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे राहत के लिए नीलगाय और कृष्णमृग को अन्यत्र भेजने की योजना बनाई गई है। इन्हें पकड़कर अन्य भेजने का काम साउथ अफ्रीका को दिया गया है। इसी महिने के अंत में टीम के जिले में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में नीलगाय और कृष्णमृग की माजूदगी वाले स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। जिससे की साउथ अफ्रीका की टीम के यहां पहुंचने पर बोमा लगाकर इन्हें पकड़ा जा सके।

सम्बंधित ख़बरें