आज मुख्यमंत्री यादव मुंबई में इंडिया केम को संबोधित करेंगे

आज मुख्यमंत्री यादव मुंबई में इंडिया केम को संबोधित करेंगे

भोपाल [ महामीडिया] आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन की थीम "एडवांटेज भारत : इंडियन केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स पेविंग द फ्यूचर" है।सम्मेलन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में केमिकल और पेट्रो केमिकल क्षेत्र में बीना स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रो केमिकल परियोजना सहित देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रदेश में किए जा रहे उत्पादन और गेल इंडिया की वृहद पेट्रो केमिकल परियोजना सहित इस क्षेत्र में मजबूत की जा रही अधोसंरचना से संबंधित विवरण देंगे।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाम्बे एग्जिबिशन सेंटर में सम्मेलन के सत्र को पूर्वान्ह 11.30 बजे संबोधित करेंगे।

मुंबई में इंडिया केम के अवसर पर मध्यप्रदेश में उद्योगों के विस्तार और निवेश बढ़ाने के प्रयासों का ब्यौरा भी प्रदर्शित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें