महाकाल मंदिर के गर्भगृह में फिर टूटा नियम

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में फिर टूटा नियम

उज्जैन [ महामीडिया] महाकाल मंदिर में गर्भगृह में प्रतिबंध के बाद  फिर से वीआईपी को प्रवेश दिया गया है। इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी व दो अन्य लोगों ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा अर्चना की। गर्भगृह में चारों ने 6 मिनट तक पूजा अर्चना की। शाम को लगभग 5.30 बजे चारों ने गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा पाठ की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गर्भगृह में बीते एक वर्ष से किसी भी श्रद्धालु के प्रवेश पर रोक लगी हुई है। सिर्फ पुजारियों को ही अनुमति है। इसके बावजूद कई वीआईपी बार-बार नियमों को तोड़ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें