मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, 3 की मौत

मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, 3 की मौत

इंफाल  [महामीडिया]: जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में दो लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इस बीच राज्य में हिंसा की खबर भी सामने आ रही है। मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर फायरिंग हुई है। बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई है। इसके चलते तीन लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है।
मणिपुर में हिंसा की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया गया था। इसके बाद भी गोलीबारी हो गई। घटना मोइरांग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में घटी है। मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।
इसके अलावा, इंफाल पूर्वी जिले की थोंगजू विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर भी हिंसा होने की सूचना मिली है। जानकारी मिली है कि इंफाल पूर्वी जिले के भमोन कम्पू में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नष्ट की गईं हैं। उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ पर हमला किया है।
 

सम्बंधित ख़बरें