
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आज
महामीडिया [भोपाल ]आज के दिन पूरी दुनिया में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। खाद्य सुरक्षा दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य खाने वाली वस्तुओं के सुरक्षा से संबंधित है। आज के समय में किसानों द्वारा उत्पादित अनाज एवं अनाजों द्वारा पकाए गए भोजन की बहुत अधिक मात्रा बेकार चली जाती है। तमाम आधुनिक प्रौद्योगिकियों के बावजूद अभी पूरी दुनिया में खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।