
पंचायती राज के मामले में दक्षिण भारत के तीन राज्य शीर्ष पर पहुँचें
भोपाल [महामीडिया] पंचायती राज के मामले में कर्नाटक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य है। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा तैयार किए गए पंचायत डिवोल्यूशन इंडेक्स-2024 में कर्नाटक की ग्राम पंचायतें पहले पायदान पर हैं। दूसरे पर केरल और तीसरे पर तमिलनाडु है। यानी पहले तीन पायदान पर दक्षिण भारत के राज्य हैं। मध्य प्रदेश इस बार 12वें पर लुढ़क गया जो 2016 के इंडेक्स में नौवें नंबर पर था।