
चांदी की कीमतों में उछाल
भोपाल [महामीडिया] चांदी आज 22 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन के अनुसार चांदी की कीमत ₹787 बढ़कर ₹1,14,252 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,13,465 पर थी। वहीं 24 कैरेट सोने का दाम ₹467 बढ़कर ₹99,363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,896 पर था।