
चंद्रशेखर आजाद जयंती आज
भोपाल (महामीडिया) चंद्रशेखर आज़ाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख और निडर क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी और माता का नाम जगरानी देवी था। उनका वास्तविक नाम चंद्रशेखर तिवारी था लेकिन वे 'आजाद' के नाम से प्रसिद्ध हुए। 1925 में काकोरी कांड हुआ जिसमें आजाद और उनके साथी क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना लूट लिया। यह घटना ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक बड़ी चुनौती थी और इससे क्रांतिकारियों का मनोबल बढ़ा। इस कांड के बाद ब्रिटिश पुलिस ने क्रांतिकारियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया लेकिन आजाद हर बार उनकी गिरफ्त से बच निकले।