
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज
भोपाल ( महामीडिया) देश में हर साल आज ही के दिन 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन देश में संगठित रेडियो प्रसारण के जन्म की याद दिलाता है, जिसे 1927 में भारतीय प्रसारण कंपनी की स्थापना के रूप में जाना जाता है। यह दिन भारत के विकास, शैक्षिक पहुंच और सांस्कृतिक संरक्षण में प्रसारण द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। 23 जुलाई 1927 को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने बॉम्बे स्टेशन से पहला आधिकारिक रेडियो प्रसारण किया। इस ऐतिहासिक घटना ने भारत में रेडियो प्रसारण के जन्म को चिह्नित किया जिसने समाचार, संगीत और मनोरंजन के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया। यही कारण है कि आज के दिन ही नेशनल ब्रॉडकास्टिंग डे मनाते हैं। इसके बाद 1930 में भारतीय प्रसारण सेवा का गठन किया गया जिसका नाम 1936 में बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।