राजा रघुवंशी हत्याकांड में चार हमलावर गिरफ्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में चार हमलावर गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । मेघालय पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि हत्यारे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। सोनम रघुवंशी के लापता होने के 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश से चार हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। यह चारों हमलावर मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। एक अभी भी फरार है। पुलिस  फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों के नाम राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत एवं आनंद कुर्मी बताए गए हैं ।

सम्बंधित ख़बरें