भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए

मुंबई [महामीडिया] चीन के किंगदाओ में हुई शंघाई सहयोग संगठन [sco] के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने संयुक्त घोषणापत्र पर साइन करने से इनकार कर दिया है। आज गुरुवार को हुई बैठक भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बैठक के आखिर में संयुक्त घोषणापत्र पर साइन करने से इनकार कर दिया। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि बयान में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की चिंताओं को पूरी तरह शामिल नहीं किया गया था। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीति मानते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं फिर इससे इनकार करते हैं। ऐसे डबल स्टैंडर्ड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। राजनाथ सिंह पिछले दिनों हुए पहलगाम आतंकी घटना का दस्तावेज में जिक्र नहीं किए जाने से नाराज थे जबकि बलूचिस्तान को लेकर चर्चा की गई।

सम्बंधित ख़बरें