किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखेगा भारत : शिवराज

किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखेगा भारत : शिवराज

मुंबई [महामीडिया] भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में भारत अपने किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ-साफ कहा है कि अमेरिका भले ही अपने कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में ज्यादा जगह चाहता हो लेकिन भारत अपने किसानों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा।चौहान ने कहा, “हमारे लिए किसान पहले हैं। हम कोई भी फैसला जल्दबाजी में या आंख मूंदकर नहीं लेंगे। हर कदम पर फायदा-नुकसान का हिसाब लगाएंगे और फिर आगे बढ़ेंगे।” यह बयान तब आया है जब अमेरिका भारत से मक्का, सोयाबीन और पशु आहार जैसे अपने उत्पादों के लिए कम टैरिफ और बाजार में आसान पहुंच की मांग कर रहा है। भारत का यह रुख दिखाता है कि वह वैश्विक मंच पर अपनी ताकत को अच्छे से समझता है। जानकारों का कहना है कि भारत अब अपनी शर्तों पर सौदे करने की स्थिति में है। कृषि क्षेत्र में उसकी सावधानी न सिर्फ किसानों को सुरक्षा देती है, बल्कि लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता भी सुनिश्चित करती है। जैसे-जैसे यह वार्ता आगे बढ़ रही है हर किसी की नजर इस बात पर है कि भारत अपने हितों की रक्षा करते हुए वैश्विक व्यापार में अपनी जगह और मजबूत कैसे करता है।

सम्बंधित ख़बरें