
भारतीय छात्रों का रुझान जर्मनी की तरफ बढ़ा
भोपाल [महामीडिया] अमेरिका की वीजा नीतियों के बारे में बढ़ती अनिश्चितता के बीच छात्र जर्मनी का रुख कर रहे हैं। जर्मनी इस ट्रेंड को भुनाने का प्रयास कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में जर्मन विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों के आवेदन 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए हैं। भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा कि वर्तमान में 50,000 से अधिक भारतीय छात्र जर्मन विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं। आने वाले वर्षों में यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। जर्मनी इस समय यूरोप में प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में उभरने की कोशिशों में जुटा है और उसकी निगाहें भारतीय छात्रों पर हैं। उन्होंने कहा कुछ देशों में वीजा की समस्याओं के कारण भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी अच्छा विकल्प है।