उड़ीसा का नैसर्गिक पर्यटन

उड़ीसा का नैसर्गिक पर्यटन

भोपाल [महामीडिया] उड़ीसा पर्यटन स्थल भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जो अपने आकर्षित समुद्री तटो, दर्शनीय मंदिरों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए पूरी इंडिया में फेमस हैं। जगन्नाथ पुरी मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर उड़ीसा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके अलावा ओडिशा धान की खेती और रोमांचित कर देने वाले स्थानों के साथ-साथ ऐतिहासिक स्मारकों के लिए भी जाना जाता है। उड़ीसा राज्य के नृत्य की जितनी तारीफ की जाए कम हैं। ओडिशा की कला, संस्कृति, त्यौहार और संगीत इस राज्य को अपनी अलग ही पहचान दिलाते हैं। ओडिशा घूमने के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं और यहाँ के खूबसूरत नजारों का दिल खोलकर आनंद लेते हैं। भारत का उड़ीसा राज्य पर्यटन की द्रष्टि से आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। इस राज्य में कई आकर्षित स्थान हैं जहाँ पर्यटक घूमने जाते हैं और एक शानदार यात्रा का आनंद लेते हैं। आइए हम आपको ओडिशा के कुछ खूबसूरत मंदिर, समुद्री तट और ओडिशा में घूमने वाली जगहों के बारे में बताते हैं। जहां एक बार आप भी जरूर घूमने जाना चाहेंगे। उड़ीसा में घूमने वाली जगहों में शामिल उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं बहुत अधिक प्रसिद्ध है और यह गुफाएं भुवनेश्वर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इन गुफाओं के बारे में कहा जाता हैं कि यह जैन समुदाय द्वारा बनाई गई सबसे शुरूआती गुफाओं में से एक हैं। उदयगिरी का मतलब सूर्यउदय की पहाड़ी और खांडागिरी का मतलब टूटी हुई पहाड़ी से लिया जाता हैं। उदयगिर में 18 और खांडागिरी में 15 गुफाएं स्थित हैं, जिनमे से रानी गुफा को सबसे खास माना जाता हैं। ओडिशा में देखने वाले सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल भितरकनिका नेशनल पार्क एक शानदार पर्यटन स्थल है। जोकि प्राचीन समय में कनिका क्षेत्र में शासन करने वाले शासकों के शिकार करने के लिए जाना जाता रहा हैं। यदि आप पशु और प्रकृति प्रेमी हैं तो यह स्थान आपके लिए एक आदर्श स्थान हैं। इस स्थान का शांत वातावरण, रंग-बिरंगे पक्षी और समुद्री कछुओं के साथ-साथ खूबसूरत हरियाली इसको एक शानदार पर्यटन स्थल बनाती हैं। इस स्थान पर पयर्टक मगरमच्छ भी देख सकते हैं। धौली गिरी की पहाड़ियां उड़ीसा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल हैं और यह स्थान बौद्ध तीर्थ स्थाल के रूप में भी जाना जाता हैं। इन पहाड़ियों को कलिंगा के युद्ध के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता हैं। इस स्थान पर शांति के प्रतीक रूप में शांति स्तूप सफ़ेद पगोडा, प्रसिद्ध शिव मंदिर और बौद्ध की प्रतिमा देखने का लाभ जरूर उठाएं।सिमलीपाल नेशनल पार्क उड़ीसा राज्य के मयुरभंज जिले में एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान हैं। यूनेस्को द्वारा सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान को बायोस्फियर रिज़र्व के रूप में चुना गया हैं। इस उद्यान को 90 से अधिक बंगाली शेर और 400 से अधिक हाथियों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता हैं। जो सिंघा और जंगली शांड भी यहा देखे जा सकते हैं। सिमलीपाल नेशनल पार्क के अन्दर पानी का एक खूबसूरत झरना भी बना हुआ हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। उड़ीसा में देखने वाली जगहों में शामिल चिल्का झील एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जोकि खूबसूरत नजारों से भरी पड़ी हैं। मंगलाजोड़ी पर्यटन के पास स्थित चिल्का झील पिकनिक मानाने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिलिका झील दुनिया की सबसे तटीय खाड़ी हैं इसके अलावा आप यहाँ राजहंस और किंगफ़िशर जैसे जीव-जंतुओं को भी देख सकते हैं। ओडिशा के पुरी में कई खूबसूरत मंदिर स्थित हैं और इसलिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को मंदिरों की नगरी भी कहा जाता हैं। पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज्य मंदिर ओडिशा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल हैं और भक्तो को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर चार धाम में से एक हैं। उड़ीसा के दर्शनीय स्थलों में शामिल कोणार्क सूर्य मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है और यह मंदिर विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल है। कोणार्क सूर्य मंदिर की वास्तुकला इस मंदिर को भारत के अन्य मंदिरों से बिल्कुल ही अलग बनाती है और यह मंदिर भारत की प्रसिद्ध स्मारकों की सूची में शामिल है। कोणार्क सूर्य मंदिर के प्रमुख देवता भगवान सूर्यनारायण हैं। मंदिर में होने वाले वार्षिक नृत्य उत्सव, इसके आसपास के समुद्री तट और कोणार्क सूर्य महोत्सव इसके प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। उड़ीसा में घूमने वाली जगह मे शामिल हीराकुंड बांध उड़ीसा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीराकुंड बांध भारत का सबसे लंबा मानव निर्मित बांध है जिसकी लंबाई लगभग 56 किलोमीटर है। इस अद्भुत डैम को वर्ष 1956 मे निर्मित किया गया था। बांध पर 21 किलोमीटर लंबी एक ड्राइव-थ्रू  सड़क है जो आपको बांध के अंदर तक की सैर कराती है। अगर आप ओड़िशा पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि उड़ीसा जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी सर्दी के बीच का माना जाता है।  ओडिशा जितना खूबसूरत राज्य हैं उतना ही स्वादिष्ट यहाँ का पकवान हैं जोकि पर्यटकों के मूह में पानी ले आता हैं। ओडिशा की सबसे लजीज डिश में शामिल दही-बड़ा आलू-दम बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं जोकि ओडिशा राज्य की गली-गली में मिल जायेगा। सेल पुड़ी और रस गुल्ला भी पसंदीदा पकवान हैं। यदि आप ओडिशा की यात्रा पर हैं तो यहाँ का दलमा खाना बिलकुल भी न भूले। इसके साथ ही आप यहाँ की पानी-पुड़ी और स्वीट फूड जरूर चखे।

[संजীব दुबे]

सम्बंधित ख़बरें