शेयर बाजार में आज डेढ़ हजार से अधिक अंकों की बढ़त रही

शेयर बाजार में आज डेढ़ हजार से अधिक अंकों की बढ़त रही

मुंबई [महामीडिया] घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। शुरुआत में लाल निशान में फिसलने के बाद कारोबार के दूसरे भाग में बाजार में शानदार रिकवरी दिखाई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज गिरावट लेकर 76,968.02 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट और बढ़ गई। हालांकि बाद में यह हरे निशान में लौट गया। अंत में सेंसेक्स 1508.91 अंक या 1.96% की जोरदार तेजी के साथ 78,553.20 पर बंद हुआ।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट लेकर 23,401.85 पर ओपन हुआ। बैंकिंग इंडेक्स में मजबूती से यह हरे निशान में आ गया। अंत में निफ्टी 414.45 अंक या 1.77% की बढ़त लेकर 23,851.65 पर क्लोज हुआ।

सम्बंधित ख़बरें