स्टारलिंक को सैटेलाइट सेवाओं के लिए लाइसेंस मिला

स्टारलिंक को सैटेलाइट सेवाओं के लिए लाइसेंस मिला

भोपाल [महामीडिया] स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के संचालन के लिए लाइसेंस दे दिया है।अमेरिकी कंपनी ने दो साल पहले लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसके साथ ही स्टारलिंक अब एयरटेल के निवेश वाली यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस लिमिटेड के साथ सैटकॉम की दौड़ में आधिकारिक तौर पर शामिल हो गई है। वह अब भारत में अपनी सेवाओं के लिए ग्राहक बना सकती है।  स्टारलिंक को भारत में उपग्रह आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं देने के लिए आवश्यक ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विस लाइसेंस दिया गया है।  कंपनी अब अपनी प्रौद्योगिकी के परीक्षण के उद्देश्य से स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन कर सकती है। आवेदन जमा किए जाने के 15 से 20 दिनों के भीतर उसे परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया जाएगा। स्टारलिंक एक सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी है जो 80 देशों को कवरेज प्रदान करती है। इसका लक्ष्य वैश्विक मोबाइल ब्रॉडबैंड की पेशकश करना भी है।

सम्बंधित ख़बरें