ऑक्सीजन लीक होने से एक्सिओम-4 मिशन स्थगित

ऑक्सीजन लीक होने से एक्सिओम-4 मिशन स्थगित

भोपाल [महामीडिया] इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन  के लिए लॉन्च होने वाला एक्सिओम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। आज इसे भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना था। लॉन्च पैड पर 7 सेकेंड का हॉट टेस्ट किया गया। तभी प्रोपल्शन बे में ऑक्सीजन लीक का पता चला जिसके बाद मिशन को स्थगित कर दिया गया। नई तारीख का ऐलान जल्द होगा। यह चौथा मौका है जब इसकी लॉन्चिंग टाली गई है। इससे पहले 29 मई को मिशन लॉन्च होना था। बाद में इसे 8 जून को शेड्यूल किया गया। उसके बाद इसे 10 जून, फिर 11 जून को शेड्यूल किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें