
केंद्रीय कैबिनेट ने दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी
नई दिल्ली [महामीडिया] केंद्रीय कैबिनेट ने आज बुधवार को दो बहु-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।
1. कोडरमा – बारकाकना डबलिंग (133 किमी) – यह परियोजना खंड झारखंड के एक प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसके अतिरिक्त, यह पटना और रांची के बीच का सबसे छोटा और अधिक प्रभावी रेल लिंक का काम करता है।
2. बल्लारी – चिकजाजुर डबलिंग (185 किमी) – यह परियोजना लाइन कर्नाटका के बल्लारी और चित्रदुर्ग जिलों और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से होकर गुजरती है।स्वीकृत बहु-ट्रैकिंग परियोजना लगभग 1,408 गाँवों से जुड़ाव बढ़ाएगी।