ज्येष्ठ मास आज से शुरु

ज्येष्ठ मास आज से शुरु

भोपाल [महामीडिया] हिन्दू कैलेंडर का तीसरा माह ज्येष्ठ मास की शुरुआत 13 मई मंगलवार से हो गई है। इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ महीने में कई खास त्योहार आते हैं, जैसे अपरा एकादशी, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी। इस महीने का महत्व शास्त्रों में दान पुण्य के लिए बहुत ही खास माना जाता है।यह महीना आज से प्रारंभ होकर ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025 तक रहेगा। इस महीने में भगवान शिव, श्रीहरि विष्णु, मां गंगा और सूर्यदेव की आराधना की जाती है। इस महीने में सूर्यदेव अपने उग्र स्वरूप में होते हैं इसलिए मनुष्यों को संयमित और सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए।

 

सम्बंधित ख़बरें