
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा बढ़ा
नईदिल्ली [ महामीडिया] अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में यह खतरनाक तूफान में तब्दील हो जाएगा। आईएमडी ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में तूफान की गति 135-145 किमी प्रति घंटे रहेगी। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप और कर्नाटक में देखने को मिलेगा। मछुआओं को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।इस चक्रवाती तूफान के कारण 10 जून तक मौसम पर असर दिखा दे सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इसका असर मानसून पर भी पड़ सकता है। चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पिछले 3 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और 7 जून, 2023 की सुबह 02.30 बजे के करीब लगभग 12.5° उत्तरी अक्षांश और 66.0° पूर्वी देशांतर के पास है ।