फ्रांस और म.प्र. के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में तीन साल का एमओयू

फ्रांस और म.प्र. के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में तीन साल का एमओयू

भोपाल [महामीडिया] फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा। इस ऐतिहातिसक एमओयू पर भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, प्रमुख सचिव पर्यटन  शिव शेखर शुक्ला ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता तीन साल के लिए हुआ है। इसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं।इसके साथ ही सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा। वहीं एमपी में फ्रांस और यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

 

सम्बंधित ख़बरें