
चंद्रमा पर ज्वालामुखी फटा
भोपाल [ महामीडिया] नासा ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के तीसरे सबसे बड़े चंद्रमा पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को नासा ने अपने जूनो मिशन के स्पेसक्राफ्ट से रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में चंद्रमा की सतह से लावा निकलता दिख रहा है। हमारे सौरमंडल का सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी वाला चंद्रमा माना जाता है। इसकी सतह पर 400 से ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी हैं जिनमें लगातार विस्फोट होते रहते हैं और लावा निकलता है। इसकी सतह पर फटने वाले ज्वालामुखिओं की वजह से इसका आकार बदलता रहता है।इसकी पहली बार खोज सन 1610 में वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली ने की थी।