रेसलर फोगाट को एंटी-डोपिंग एजेंसी का नोटिस

रेसलर फोगाट को एंटी-डोपिंग एजेंसी का नोटिस

नईदिल्ली [ महामीडिया]  डोपिंग रोधी एजेंसी  ने रेसलर विनेश फोगाट को रहने के स्थल की सही जानकारी नहीं देने के कारण नोटिस भेजा है। नाडा ने विनेश से 14 दिन के अंदर जवाब मांगा है। विनेश फोगाट नौ सितंबर को सोनीपत के खरखौदा गांव में अपने घर पर डोप जांच के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

नाडा में शामिल सभी खिलाड़ियों को डोप टेस्ट के लिए अपनी उपलब्धता की जानकारी देना जरूरी है। खिलाड़ी ने जिस स्थान की जानकारी दी है। अगर वह उस स्थान पर उपलब्ध नहीं होता, तो इसे ठिकाने की जानकारी देने की विफलता माना जाता है। अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने में तीन बार स्थल की जानकारी संबंधित नियमों का उल्लघंन करता है, तो ही नाडा एथलीट को आरोपित कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें