
IPL में आज लखनऊ का सामना मुंबई इंडियंस से
मुंबई [महामीडिया] इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मैच में आज लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
LSG और MI के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन यह चौथा मैच रहेगा। लखनऊ को 3 मैच में 1 जीत और 2 हार मिली। मुंबई को भी 3 मैचों में 1 ही जीत मिली।