IPL में आज मुंबई और दिल्ली का महत्वपूर्ण मैच

IPL में आज मुंबई और दिल्ली का महत्वपूर्ण मैच

नई दिल्ली [महामीडिया] IPL 2025 में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।  पिछले मैच में मुबंई ने दिल्ली को 12 रन से हराया।दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टीम के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स हैं। वहीं, मुंबई के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ मैच हार भी जाती है तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा। लेकिन दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी।

सम्बंधित ख़बरें