
रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 34 लोग मरे
नई दिल्ली [महामीडिया] यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल से हुए हमले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले का वीडियो एक्स पर शेयर किया था। इस वीडियो में मारे गए लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स दूसरे घायल शख्स को उठाकर ले जाता हुआ भी दिखाई दिया।यूक्रेन पर रूस का यह हमला तब हुआ है जब अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ सीजफायर पर बातचीत करने के लिए रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पुतिन से बात भी की थी।