
रैपिडो और उबर बाइक टैक्सी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
मुंबई [महामीडिया] मुंबई पुलिस ने रैपिडो और उबर बाइक टैक्सी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस ने कंपनियों पर राज्य सरकार की अनुमति के बिना अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों कंपनियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अप्रैल में रैपिडो को इस मामले में नोटिस जारी किया गया था। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने दोनों ऐप बेस्ड एग्रीगेटर पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई है।