एयर इंडिया की बाली जाने वाली फ्लाइट रद्द

एयर इंडिया की बाली जाने वाली फ्लाइट रद्द

मुंबई [महामीडिया] एअर इंडिया की दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 को बीच रास्ते से ही दिल्ली लौट आई है। एयर इंडिया ने बताया कि यह फैसला बाली एयरपोर्ट के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। फ्लाइट ने दिल्ली में सुरक्षित रूप से लैंडिंग की है और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार दिया गया है। फ्लाइट सोमवार सुबह ही बाली के लिए रवाना हुई थी।

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें