
देश को पहला शैलो वाटर क्राफ्ट INS अर्णाला मिला
मुंबई [महामीडिया] देश के पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट INS अर्णाला का आज बुधवार को कमीशन हुआ। इसे विशाखापट्टनम के नेवी डॉकयार्ड में कमीशन किया गया। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान उपस्थित थे। महाराष्ट्र के वसई के ऐतिहासिक अर्णाला किले के नाम पर इसे यह नाम दिया गया है। यह जहाज हिंद महासागर में नौसेना की दमदार मौजूदगी के लिए डिजाइन किया गया है जो उथले पानी में दुश्मनकी पनडुब्बियों का पता लगाकर ट्रैक और डिएक्टिवेट करेगा।