महाराष्ट्र ने तीसरी भाषा को मान्यता दी

महाराष्ट्र ने तीसरी भाषा को मान्यता दी

तुमसर [महामीडिया] महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1 से 5 के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के छात्रों के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य बनाने का आदेश जारी कर दिया है । महाराष्ट्र में भाषा पर विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य होगी। आज बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर आदेश जारी किया है। सरकार ने साफ किया कि हिंदी तृतीय भाषा के रूप में सामान्य रूप से अध्ययन के लिए लागू की जाएगी। हालांकि यदि यह छात्र हिंदी के बजाय किसी अन्य भारतीय भाषा को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो उन छात्रों को उस भाषा को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उनकी कक्षा में कम से कम छात्र  संख्या 20 होनी चाहिए। यदि कम से कम 20 छात्र हिंदी के बजाय अन्य तीसरी भाषाएं पढ़ाने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो उस भाषा को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक प्रदान किया जाएगा अन्यथा उक्त भाषा को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।

आदेश में कहा गया है, "राज्य स्तर पर इसे तुरंत लागू किया जाएगा। मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में, अन्य माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 के लिए तीन भाषाओं, अर्थात् माध्यम भाषा, मराठी और अंग्रेजी का अध्ययन किया जाएगा।"

 

सम्बंधित ख़बरें