
शेयर बाजार 636 अंकों की भारी गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 3 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट रही। आज के कारोबार में अडानी समूह के शेयर, कोल इंडिया, बजाज फिनसर्व और एल एंड टी मुख्य रूप से गिरावट में हैं।