मुख्यमंत्री यादव ने वेटलैंड एटलस का विमोचन किया

मुख्यमंत्री यादव ने वेटलैंड एटलस का विमोचन किया

भोपाल [महामीडिया] भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में गुरुवार को  विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर्यावरण हितग्राही मोबाइल एप्लिकेशन समेत कई योजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान पीएचडी छात्रवृत्ति और मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार का वितरण भी किया गया। इसके अलावा  वेटलैंड एटलस का विमोचन किया गया जो प्रदेश के वेटलैंड्स के संरक्षण और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा।

सम्बंधित ख़बरें