
पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक
शिलांग[ महामीडिया] पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों और सिक्किम में पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हैं। ब्रह्मपुत्र समेत सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और सैकड़ों घर गिर गए हैं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में गुरुवार को लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के हालात बने रहे। असम के 21 जिलों में करीब 7 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़-भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं भूस्खलन से प्रभावित उत्तरी सिक्किम के चाटेन से 63 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। 64 लोग अब भी फंसे हैं।