
चीन में एक नए वायरस से हडकंप
मुंबई [ महा मीडिया] चीन में एक नया वायरस मिला है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि HKU5-CoV-2 नाम का यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। फिलहाल यह वायरस चमगादड़ों में पाया गया है लेकिन एक छोटे से बदलाव (म्यूटेशन) के बाद यह इंसानों में फैल सकता है । यह वायरस मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम से मिलता-जुलता है। इस वायरस को सबसे पहले चीन के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रोंके चमगादड़ों में पाया गया था। इसे वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के शोधकर्ताओं ने पहचाना है। यह वही लैब है जहां से कोविड-19 के लीक होने की आशंका जताई जाती है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब एशिया के सिंगापुर, थाईलैंड और इंडिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।