
केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस आज
भोपाल [महामीडिया] देश में हर साल आज यानी 24 फरवरी को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का लक्ष्य आम लोगों में उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क की अहमियत बताना है। 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून लागू किए जाने के उपलक्ष्य में हर साल इसे मनाया जाता है। देश के औद्योगिक विकास में केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। देशभर में टैक्स के भुगतान को आसान बनाने के लिए इस विभाग ने टैस्ट सिस्टम में कई सुधार किए हैं जिसमें कई प्रकार से तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया। इस विभव का देश के विकास में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।