चैतीचांद एवं सिंधी भाषा दिवस 10 अप्रैल को 

चैतीचांद एवं सिंधी भाषा दिवस 10 अप्रैल को 

भोपाल [ महामीडिया] भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस यानी चैतीचांद सिंधी समुदाय धूमधाम से मनाएगा। भगवान झूलेलाल बग्घी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस बार अवतरण दिवस 10 अप्रैल को है। इसी दिन सिंधी भाषा दिवस भी मनाया जाएगा। सिंधी भाषा दिवस पर सिंधी भाषा, कला और साहित्य को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी ने बताया कि यह सुखद संयोग है कि इस बार चैतीचांद एवं भाषा दिवस दोनों एक साथ हैं। दोनों पर्व उत्साह से मनाए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें