
मुख्यमंत्री फडणवीस ने क्रिकेटर रोहित शर्मा का स्वागत किया
भोपाल [महामीडिया] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा का अपने आधिकारिक आवास वर्षा में स्वागत किया। फडणवीस ने अपनी आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से इस बैठक के बारे में अपने विचार साझा किए हैं जिसमें उन्होंने शर्मा के लिए प्रशंसा और शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की हैं। "देवेंद्र फडणवीस ने कहाँ " मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने पर अपनी शुभकामनाएँ दी और उनके अगले सफर के लिए निरंतर सफलता की कामना की हैं ! "