
इक्वाडोर में डेनियल राष्ट्रपति निर्वाचित
नईदिल्ली [महामीडिया] इक्वाडोर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर से डेनियल नोबोआ ने जीत हासिल की है।रूढ़िवादी युवा करोड़पति नोबोआ का अपराध के खिलाफ लड़ाई में रिकॉर्ड बेबाक रहा है। हालांकि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने इसे चुनावी धोखाधड़ी बताते हुए पुनर्मतगणना की मांग की है।नेशनल इलेक्ट्रोरल काउंसिल ने रविवार को उन्हें राष्ट्रपति चुनाव का आधिकारिक विजेता घोषित किया। डेनियल नोबोआ ने 55.8% वोट हासिल कर वामपंथी उम्मीदवार लुइसा गोंजालेज को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।