
हिमाचल में भू स्खलन के चलते 129 सड़कों पर आवागमन बंद
शिमला [ महा मीडिया] हिमाचल प्रदेश में रविवार से ही तेज बारिश हो रही है। आज भू स्खलन के चलते प्रदेशभर की 129 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मानसून के बाद से राज्य में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।