
थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई [महामीडिया] थाईलैंड के फुकेट में एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यहां विमान में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे टेकऑफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा घेरा बनाते हुए पलटा और इसके बाद फुकेट में इमरजेंसी लैंडिग की।