शेयर बाजार बड़ी गिरावट पर बंद

शेयर बाजार बड़ी गिरावट पर बंद

मुंबई [महामीडिया] आज 13 जून को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 573 अंक की गिरावट के साथ 81,118 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 169 अंकों की गिरावट के साथ 24,718 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट रही। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर ज्यादा गिरे। एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% नीचे रहा। 

सम्बंधित ख़बरें