मिजोरम और मणिपुर में भूस्खलन की घटनाएँ बढ़ी

मिजोरम और मणिपुर में भूस्खलन की घटनाएँ बढ़ी

नई दिल्ली [महामीडिया] मणिपुर में आई बाढ़ से 1.64 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में 35 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। करीब 4 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बीते 4 दिन में 100 से ज्यादा भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। नगालैंड को मणिपुर से जोड़ने वाला NH-2 का 50 मीटर का हिस्सा धंस गया है।इधर मिजोरम सरकार ने टूरिस्ट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 24 मई से तेज बारिश जारी है। ऐसे में 13 जून तक यहां आने से बचें। 24 मई से 3 जून तक 11 दिनों में राज्य में 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें