गंगा सप्तमी पर्व कल

गंगा सप्तमी पर्व कल

भोपाल [महामीडिया] वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर  गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है।  इस तिथि पर ही मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। पंचांग को देखते हुए इस साल यह पर्व कल 3 मई को मनाया जाएगा। इस तिथि को गंगा माता की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना गया है।  गंगा नदी में श्रद्धापूर्वक डुबकी लगाने मात्र से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। इसी के साथ शास्त्रों में गंगा नदीं को कलयुग का तीर्थ बताया गया है। गंगा सप्तमी के दिन सूर्य देव, महादेव और भगवान विष्णु की पूजा की भी पूजा-अर्चना का महत्व माना गया है। गंगा केवल एक नदी नहीं है बल्कि हिंदू धर्म में इन्हें माता का दर्जा दिया गया है इसलिए गंगा को गंगा मैय्या कहा जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें