
म.प्र.में 15 लाख लोगों के नाम राशन की पात्रता सूची से हटाए गये
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में 15 लाख लोगों के नाम राशन की पात्रता सूची से हटा दिए हैं जो अपात्र होने के बाद भी लंबे समय से गरीबों को मिलने वाले राशन पर डांका डाल रहे थे। सरकार द्वारा ई केबायसी कराने की शुरुआत की गई तो इन लोगों ने राशन लेना ही बंद कर दिया। यह सभी बीते चार माह से राशन लेने ही नहीं आए हैं। दरअसल, राशन लेने जाते तो उन्हें पहले ई- केवायसी करानी पड़ती जिससे उनकी आय का खुलासा हो जाता। दरअसल प्रदेश में ऐसे लाखों की संख्या में उपभोक्ता हैं जो गरीब बनकर सरकारी राशन ले रहे हैं। इनमें ऐसे भी लोग हैं, जो लग्जरी वाहन का उपयोग करते हैं और उनके घरों पर विलासिता की सभी वस्तुएं भी हैं।यही वजह है कि सरकार के अब उनकी ई केवायसी करानी पड़ रही है। पुराने नाम हटने के बाद अब अब ई-केवायसी से नए लाभार्थियों को जोड़ा जाना है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के आयुक्त कर्मवीर शर्मा के प्रयासों से यह संभव हो पाया है लगातार प्रदेश में इसको रोकने की पहल रंग लाई है और अब बदलाव साफ तौर पर नजर आ रहा है।