उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर की आय में वृद्धि

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर की आय में वृद्धि

उज्जैन [ महामीडिया] महाकाल सहित शहर के अन्य मंदिरों में लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इसका असर मंदिरों की आय बढ़ने के रूप में दिखाई दे रहा है। मंगलनाथ मंदिर में बीते एक साल में 9 करोड़ 89 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह राशि अभिषेक पूजन की रसीद, भेंट पेटी से प्राप्त दान तथा दुकानों की नीलामी से प्राप्त आय के रूप में हुई है। मंगलनाथ मंदिर में योग्य आचार व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भातपूजा, कालसर्प दोष, अर्क विवाह,श्रापित दोष, गुरु चांडाल दोष, कुंभ विवाह आदि पूजा अर्चना कराई जाती है। साथ ही सामान्य दर्शनार्थी भगवान महाकाल का जलाभिषेक व दर्शन करने आते हैं।  मंगलनाथ मंदिर में योग्य आचार व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भातपूजा, कालसर्प दोष, अर्क विवाह,श्रापित दोष, गुरु चांडाल दोष, कुंभ विवाह आदि पूजा अर्चना कराई जाती है। साथ ही सामान्य दर्शनार्थी महाकाल का जलाभिषेक व दर्शन करने आते हैं। मंदिर को पूजन की शासकीय रसीद तथा भक्तों द्वारा दी जाने वाली भेंट से करोड़ों रुपये की आय प्राप्त हुई है।

सम्बंधित ख़बरें