भारत फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा

भारत फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा

भोपाल [महामीडिया] भारत ने फ्रांस के साथ 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इस समझौते के अंतर्गत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीट और 4 ट्विन-सीट राफेल मरीन विमान प्राप्त होंगे। इन जेट्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से देश में निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर  विक्रांत पर किया जाएगा। इन 26 राफेल मरीन फाइटर जेट्स की डिलीवरी करीब चार साल में शुरू होने की उम्मीद है। पहला बैच 2029 के अंत तक नौसेना को मिल सकता है जबकि 2031 तक सभी विमानों की तैनाती पूरी हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें