महर्षि संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

महर्षि संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

भोपाल [महामीडिया]  महर्षि महेश योगी संस्थान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी कार्यक्रम का शुभारंभ 21 जून को प्रातः 11:00 बजे करेंगे। कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं सहित महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय के छात्र और महर्षि संस्थान के अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा पुरम मार्ग स्थित,महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय, रतनपुर के महर्षि मंगलम भवन में रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह एवं महर्षि विश्व शांति आंदोलन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। जो श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित होकर शामिल नहीं हो सकते हैं वह दिए नीचे गए लिंक पर ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें