मोदी आज तीन देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे

मोदी आज तीन देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे

नई दिल्ली [ महामीडिया ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को तीन देशों की सफल यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौट आए हैं। उन्होंने अपनी यात्रा का अंतिम चरण क्रोएशिया में पूरा किया जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक क्रोएशिया यात्रा थी। इस दौरे को भारत और क्रोएशिया के बीच दोस्ती और सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले साइप्रस का दौरा किया, फिर कनाडा गए जहां उन्होंने G7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके बाद वह क्रोएशिया पहुंचे जहां राजधानी जाग्रेब में उनका भव्य स्वागत हुआ था। 

सम्बंधित ख़बरें