
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इंटरनेट सेवाएं बंद
भोपाल [महामीडिया] पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है।इंटरनेट बंद होने का असर लाखों लोगों पर पड़ा है। पढ़ाई, ऑनलाइन काम, कारोबार और सोशल मीडिया तक पहुंच पूरी तरह ठप हो गई है। खासकर छात्र और इंटरनेट से कमाई करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।यह फैसला संभावित सुरक्षा खतरे के चलते लिया गया है लेकिन सरकार ने अब तक इन खतरों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इंटरनेट सेवाएं कब तक बहाल होंगी।